June 20, 2025

संवाददाता
कानपुर।
आपरेशन सिंदूर की सफलता पर आम आदमी पार्टी की ओर से बर्रा बाईपास चौराहे पर मिठाइयां बांटी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेना के पराक्रम की सराहना करी।
आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनुज शुक्ला की अगुवाई में बर्रा बाईपास पर मिष्ठान वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर राहगीरों को मिठाई बांट कर खुशियों का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करके पूरी दुनिया में अपने अद्मय साहस का परिचय दिया है। सेना के कुछ दिनों के आपरेशन में ही पाकिस्तान घुटनों के बल पर गिर गया।
इस मौके पर नगर प्रभारी आशुतोष सेंगर, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह चकित, देवेश शुक्ला, अश्विनी कुमार, आशीष कुमार जैन, अरुण अरोड़ा, सुधीर सिन्हा मौजूद रहे।