
संवाददाता
कानपुर। मधुबन हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतियोगिता में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के आरक्षी अजय पाल सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 20 से 24 सितंबर तक मधुबन में आयोजित की जा रही है। आरक्षी अजय पाल सिंह ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस जीत से न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस बल्कि 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर भी गौरवान्वित हुई है।
वाहिनी के अधिकारियों ने विजेता जवान के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उनका कहना है कि यह जीत अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस शानदार प्रदर्शन के बाद आरक्षी अजय पाल सिंह को उनके रिश्तेदार और मित्र बधाई संदेश दे रहे हैं।






