
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर विकासखंड के मकरंद निवादा गांव में 11000 वोल्ट हाई टेंशन लाइन का एक तार टूटकर गिर गया। ग्रामीण आशीष राजपूत ने इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग बिल्हौर के जेई अभिषेक यादव को दी।
जेई अभिषेक यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्युत कर्मियों को भेजकर तार को तत्काल ठीक करवाया जा रहा है।
गांव के रामशंकर, अनुज, राजू और रमेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे विद्युत तार कई वर्षों पुराने हैं और अक्सर टूटते रहते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग को पुराने तारों को बदलने के लिए सूचना दी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि पुराने तारों के कारण आए दिन हाई टेंशन लाइन के तार टूटने का खतरा बना रहता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।






