
संवाददाता
कानपुर। बिजली विभाग के द्वारा गुरुवार को शहर के कई क्षेत्रों में जर्जर वीजल कंडक्टर बदलने और एबी केबल के साथ ही डबल पोल स्ट्रक्चर लगाने का कार्य किया गया। इस कारण कार्य किए जाने वाले क्षेत्रों में बिजली विभाग के द्वारा शटडाउन लिया गया।
पराग डेयरी उपकेंद्र पर वितरक परिवर्तन क्षेत्र के अलावा लाल कॉलोनी और चावला मार्केट में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक शटडाउन लिया गया।
विद्युत कॉलोनी उपकेंद्र पर बर्रा 2 क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली विभाग के द्वारा शटडाउन लिया गया।
गोविंद नगर उपकेंद्र पर के ब्लॉक गोविंद नगर में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
कर्रही उपकेंद्र पर अर्रा रोड इलाके में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रही।
तात्या टोपे नगर उपकेंद्र पर अंबेडकर पुरम, रविदासपुरम इलाके में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रही।
संजय नगर उपकेंद्र पर भरत गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
आलूमंडी उपकेंद्र पर सुरसा मंदिर इलाके में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली के शटडाउन लिया गया।
रिंगरोड उपकेंद्र पर गंगा पॉल्यूशन क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।