November 16, 2025

संवाददाता
कानपुर।
कमिश्नरेट पुलिस के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान का पांचवां चरण चलाया गया। थाना प्रभारी वरुण शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान के तहत महिलाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1076, 1098, 112 और 181 के बारे में बताया गया।
इसके अतिरिक्त, पुलिस ऐप से मिलने वाली सुविधाओं और जन सुविधा के लिए उपलब्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम की जानकारी भी साझा की गई। 

महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला हेल्प डेस्क की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। 

इस मौके पर मिशन शक्ति प्रभारी महिला उप निरीक्षक राजनंदनी, महिला उप निरीक्षक साधना कुमारी, उप निरीक्षक जंग बहादुर पटेल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल अमित यादव सहित एंटी रोमियो टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।