November 15, 2025

संवाददाता
कानपुर।
आगामी दिनों में मौसम सुहावना रहने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक एस एन पाण्डेय के अनुसार अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की धूप के साथ मौसम धूप-छांव वाला रहेगा।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। आर्द्रता 98 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों को उमस महसूस होगी। दक्षिण पूर्वी हवाएं 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। मौसम विभाग ने 15.6 मिलीमीटर बारिश का अनुमान जताया है। बादलों की गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऊपरी हवाओं का परिसंचरण देखा जा रहा है। अगले तीन से चार दिन तक शहरवासियों को उमस से राहत मिलने की संभावना कम ही है। शहर के विभिन्न इलाकों में अगले दिनो रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।