June 20, 2025

—मोहन भागवत भी होंगे शामिल।

संवाददाता
कानपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शिक्षा वर्ग 21 मई से 10 जून तक चलेगा। आज दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, नवाबगंज में पूजन के साथ यह शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में 2000 से अधिक स्वयंसेवक संघ की रीति-नीति से दक्ष किए जाएंगे।
संघ प्रमुख मोहन भागवत का इस शिक्षा वर्ग में तीन दिन का प्रवास प्रस्तावित है। जून के पहले सप्ताह में वह प्रवास पर आ सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बीते सोमवार को कार्यस्थल पर भूमि पूजन करके श्रीगणेश कर दिया था।
इसके अलावा दूसरा प्रशिक्षण वर्ग मेहरबान सिंह का पुरवा में 25 मई से 10 जून तक होगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्र सेवा से लेकर कई विषयों पर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके समापन के मौके पर स्वयंसेवकों का पथ संचलन भी होगा। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
स्वयंसेवक और प्रवास पर आने वाले प्रांत, क्षेत्र और अखिल भारतीय पदाधिकारियों का भी प्रवास दीनदयाल कॉलेज परिसर में ही होगा। इस कारण बड़े पैमाने पर व्यवस्था की जा रही है। पूरे दिन व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त किया जाता रहा।