March 10, 2026

संवाददाता

कानपुर। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 30 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के मुकाबले में ग्रीनपार्क स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता के सापेक्ष मात्र 70 प्रतिशत दर्शकों को ही इंट्री दी जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए स्टेडियम का निरीक्षण किया था। इसके बाद दर्शक क्षमता पर देर रात मोहर लगी।
पीडब्लूडी ने बताया कि वर्तमान दर्शक क्षमता 30135 हैं।निरीक्षण के बाद आगामी तीन मैचों के लिए पीडब्लूडी ने यूपीसीए को 20570 दर्शको को दीर्घा को इस्तेमाल करने की स्वीकृति दे दी है। इसमें सी बालकनी और सी स्टॉल को आधी क्षमता के साथ इस्तेमाल किया जाएगा। इसी प्रकार से अन्य सभी दर्शक दीर्घाओं में से भी कुछ कटौती की गई है।
इस बार मैच में ग्रीनपार्क की सभी दर्शक दीर्घाओं का प्रयोग होगा। भले ही क्षमता के मुताबिक दर्शक कम हो। मैच की तैयारियों को लेकर टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। डॉ. कपूर ने बताया कि मण्डलायुक्त और अन्य विभागो के साथ जल्द ही बैठक करके सभी जिम्मेदारियों को बांटा जाएगा।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रीनपार्क में मैच होना कानपुर के लिए गर्व की बात है। प्रशासन की ओर से मैच की सभी तैयारियों में पूरा सहयोग किया जाएगा।
टूर्नामेंट डायरेक्टर ने बताया कि 100 से 500 रुपये के बीच मैच की टिकट का वितरण बुक माई शो के अलावा ऑफलाइन काउंटरों से 23 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगा।
पवेलियन बालकनी में 1000, पवेलियन ग्राउंड में 900, ए बालकनी में 1200, ए ग्राउंड में 1000, बी गर्ल्स में 80, बी जनरल में 2300, सी बालकनी में 2400, सी स्टॉल में 2750, डी चेयर्स में 400, ई-पब्लिक में 1500, वीआईपी में 2400, डायरक्ट्रेट में 2500, 12 बॉक्स डायरक्ट्रेट में 80, 14 बॉक्स ओल्ड पवेलियन में 90, 9 बॉक्स वीआईपी में 70, न्यू प्लेयर पवेलियन प्रथम फ्लोर में 300, न्यू प्लेयर पवेलियन द्वितीय फ्लोर में 1000 दर्शक बैठेंगे।