May 23, 2025

संवाददाता 
कानपुर। 
मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। घने काले बादल छाए, लेकिन बिना बरसे ही निकल गए। मौसम विभाग ने 5 मई तक आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्री-मानसून बारिश हल्की से मध्यम तक हो सकती है। 

घने बादल और तेज हवाओं ने अधिकतम तापमान को गिरा दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री  गिरकर 34 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बादलों की आवाजाही के चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं की श्रृंखला के चलते उत्तर भारत में अगले 4–5 दिन सक्रिय प्री-मानसून की परिस्थितियां बनी रहेंगी। इस दौरान भारी बारिश, तेज आंधी, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और खतरनाक तूफान आने की आशंका है। यह गतिविधियां 2 मई से 5 मई 2025 तक चलेंगी और कुछ इलाकों में इनका असर नुकसानदायक हो सकता है।