
संवाददाता
कानपुर। रविवार को केस्को की ओर से विभिन्न मरम्मत कार्य किए गए। इनमें लोड शिफ्टिंग, जर्जर लाइन रिकंडक्टरिंग और आइसोलेटर की मरम्मत शामिल है।
दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में दोपहर 12 से 4 बजे तक बिजली कटौती हुई।
आईआईए भवन मेन रोड पर क्रॉस आर्म टाइट करने, जंपर बदलने और पेड़ छंटाई के कारण सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रही।
कौशलपुरी, सरोजनीनगर, दर्शनपुरवा, कमलानगर और लक्ष्मी रतन कालोनी में दोपहर 12 से 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
गुरुनानक मार्केट, रेलवे लाइन, गड़रियनपुरवा, बीओबी चौराहा, फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र, संगम टॉकीज, सरेश बाग और दिलबाग राजे गार्डेन अपार्टमेंट में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रही।
मूलगंज, बर्रा गांव, गुजैनी, मछरिया, हंसपुरम, नौबस्ता और निरालानगर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।






