May 23, 2025

संवाददाता
कानपुर। 
मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है।

लेकिन कहीं कहीं पर धीमी बूंदा बाँदी ने मौसम को ठंडा कर दिया है।
बादलों की आवाजाही और हवा की बदौलत अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम होकर 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 7.6 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी और मध्य के प्रदेश पर बना हुआ है। जिससे बादलों की आवाजाही बढ़ी है।