
संवाददाता
कानपुर। चौबेपुर में एक युवती से मोबाइल छीनकर भागे दो बदमाशों में से एक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चौबेपुर के शांति नगर की 18 वर्षीय दीनू पाल कस्बे से मालौ की ओर जा रही थी। मालौ रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल छीन लिया।
युवती के शोर मचाने पर वहां मौजूद कुछ बाइक सवार युवकों ने बदमाशों का पीछा किया। राहगीरों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। दूसरा बदमाश फरार हो गया। पकड़ा गया युवक चौबेपुर के बाल्मीक नगर का रहने वाला है।
पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।






