March 10, 2026

संवाददाता

कानपुर।  बिल्हौर स्थित 225 मेगावाट का एनटीपीसी पावर प्लांट झाड़ियों से घिर गया है। प्लांट के चारों ओर तालाब होने से पानी भरा रहता है। इस कारण नियमित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है।
इन झाड़ियों में जंगली जानवरों ने अपना ठिकाना बना लिया है। ये जानवर रात में प्लांट से बाहर निकलकर आसपास की धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान अमर सिंह, राकेश कुमार, संजय, रामपाल, सुनील और रोशन ने अपनी आने वाली धान की फसल के लिए चिंता जताई है।
जंगली जानवरों ने कई बार ग्रामीणों को घायल किया है। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। 

वत्सा कंपनी के अधिकारी ज्ञान प्रकाश पांडे ने स्थिति की जानकारी दी है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बावजूद एनटीपीसी के अधिकारी अमितोष वर्मा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस स्थिति से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है।