November 18, 2025

संवाददाता

कानपुर। बिल्हौर में कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू की है।

क्षेत्र के मतलबपुर जुलाहा गांव निवासी दिनेश खेती किसानी का काम करता था। वह अपनी बहन के घर धान के बेड़ लेने के लिए निबौरी गांव गया था। रात में बहन के घर से अपने घर लौटते समय कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर मल्लापुर गांव के सामने किसी वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।