May 23, 2025

संवाददाता
कानपुर।
  बिजली विभाग के द्वारा फाल्ट में कमी लाए जाने के लिए और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए विद्युत लाइन के मरम्मत कार्य और उन्हें बदलने का कार्य शुक्रवार को किया गया। इस कारण केस्को ने कई इलाकों में शटडाउन लिया,जिसकी वजह से कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
केशव पुरम उपकेंद्र एन सेक्टर रावतपुर गांव इलाके में सुबह 10 से 12 बजे तक शटडाउन लिया गया।
कल्याणपुर उपकेंद्र पर सत्यम विहार एच ब्लॉक में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन किया गया ।इसी तरह से न्यू आवास विकास में 11 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।
महाबलीपुरम उप केंद्र पर पटेल पार्क, कृष्णा पार्क, इलाके में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शटडाउन लिया गया।
बारा सिरोही उपकेंद्र पर न्यू बारा सिरोही इलाके में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 तक शटडाउन किया गया।
दयानंद विहार उपकेंद्र पर बैरी अकबरपुर, नारामऊ, केडीए हाइट, दयानंद विहार फेस 1 और फेस 2 कल्याणपुर इलाके में 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया।
विकास नगर उपकेंद्र पर विकास नगर, लखनपुर, कछियाना, मकड़ी खेड़ा, एचबीटीआई, पॉलीटेक्निक इलाके में सुबह 10 से दोपहर 1 तक बिजली नहीं रही।
बिठूर उपेंद्र पर सुधांशु आश्रम में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक और लवकुश नगर, ध्रुव नगर, केशव नगर, ओल्ड बिठूर, रमेल हिंदूपुर, ईश्वरीगंज, चिरन, बारहट इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया।
उद्योग कुंज इलाके में कैनाल ईस्ट, आईआईए भवन मेन रोड में सुबह 8 बजे से 11 तक बिजली का शटडाउन लिया गया।