March 7, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नगर में बिल्हौर के सरोजनी नायडू नगर में एक साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक बच्चे की मां पिछले चार महीने से अपने मायके में रह रही थी। 

मृतक बच्चे के नाना राम आसरे ने बताया कि चार साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी नवीगंज वेवर निवासी सोनू से की थी। शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।
राम आसरे के अनुसार, उनकी बेटी का पति से रिश्ता ठीक नहीं था। रोज दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसी वजह से चार महीने पहले वे अपनी बेटी को मायके ले आए थे। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पत्नी के आचरण को लेकर पति से विवाद था। आरोप है कि मां ने ही अपने एक साल के बेटे की जान ली है।
बिल्हौर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। बच्चे की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।