May 23, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
डीएम के लगातार कार्यालयों में निरीक्षण के बाद भी कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह डीएम ने सदर तहसील स्थित पंचायत कार्यालय और अधीक्षण अभियंता सिंचाई के कार्यालय में औचक छापेमारी की। इस दौरान कुल 16 कर्मचारी पौने 11 बजे तक भी कार्यालय नहीं पहुंचे थे।
डीएम शुक्रवार सुबह कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति चेक करने के लिए खुद पहुंचे। सबसे पहले वे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां 7 कर्मचारी बिना बताए कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इस पर डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर पर अनुपस्थित कर्मचारियों की अब्सेंट मार्क कर दी। सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

जिला पंचायत कार्यालय के बाद डीएम ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल कार्यालय में औचक छापेमारी की। यहां पर कुल 14 कर्मचारियों का स्टाफ है। इसमें से 9 कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचे। इस पर डीएम ने सभी को अब्सेंट कर दिया। सभी कर्मियों का आज का वेतन काटा जाएगा।