May 1, 2026

संवाददाता

कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के वीरामऊ गांव में एक युवक को उसके प्लॉट से जबरन रास्ता निकालने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने पीट दिया। पीड़ित सोनू ने बताया कि गांव के सूरज, प्रेम नारायण, राज नारायण और दीपू उसके प्लॉट से जबरन रास्ता निकाल रहे थे। जब सोनू ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से मारा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। 

शिवराजपुर थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related News