January 18, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  चौबेपुर में 4 जनवरी को नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। यह अभियान एनएचआई टीम और पुलिस प्रशासन की मदद से एनएलके स्कूल से लेकर वाजपेयी ढाबा बाईपास तक चलाया गया।
इस दौरान अवैध दुकानों के टीन शेड और टट्टर आदि को क्रेन और जेसीबी की सहायता से हटाया गया। अभियान के दौरान, अवैध कब्जेदारो को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।
एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिंह और प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के अनुसार, इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। इसी कारण हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाया गया है।
स्थानीय लोगों का भी मानना है कि सड़क से अतिक्रमण हटाना बेहद ज़रूरी है, जिससे यातायात में समस्या कम होगी और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। 

Related News