April 10, 2026

• नवरात्रि मे हुआ कन्या भोज।

संवाददाता 

कानपुर।  चौबेपुर क्षेत्र स्थित तरी पाठकपुर गांव में चैत्र नवरात्रि पर्व पर स्वामी ब्रह्मानंद आश्रम में कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर ग्राम पंचायत की  नवनिर्मित बारात शाला का भी लोकार्पण किया गया।
बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने इस बारात शाला का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधान शिवराज सिंह भास्कर ने सभी कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने बताया कि तरी पाठकपुर ग्राम प्रधान द्वारा बनाई गई यह बारात शाला गांव में आने वाली बारातों को ठहरने के लिए उपयोग करी जा सकेगी। इससे लोगों को आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी।
ग्राम पंचायत तरी पाठकपुर के प्रधान शिवराज सिंह भास्कर ने जर्जर पड़े मिलन केंद्र की मरम्मत करवाकर इसे बारात शाला का रूप दिया है। इस भवन की मरम्मत का कार्य ग्राम पंचायत निधि से कराया गया है।
प्रधान शिवराज सिंह भास्कर ने बताया कि इस बारात शाला के जीर्णोद्धार से गांव की बहन-बेटियों की शादियां आसानी से संपन्न हो सकेंगी। यह भवन अब ग्रामीणों की सेवा के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर प्रधान पुत्र सोनू दिवाकर, प्रधान प्रमोद सिंह, पूर्व प्रधान रंजीत सिंह सहित गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Related News