April 21, 2026

संवाददाता

कानपुर। इंद्रा नगर में स्थित बुद्धा पार्क में प्रस्तावित 12 ज्योतिर्लिंगो का निर्माण कार्य फिलहाल रद्द होने का बसपा प्रमुख मायावती ने स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का यह अति- विवादित प्रस्ताव रद्द किये जाने की आज मीडिया में ख़बर छपी है, जिसका स्वागत है व यूपी सरकार को इसके लिये धन्यवाद भी है। 

उम्मीद है कि सरकार आगे अन्यत्र कहीं भी ऐसा कोई विवाद खड़ा करने के षडयंत्र को गंभीरता से लेकर इसके विरुद्ध सख़्ती करेगी ताकि समाज में शान्ति-व्यवस्था, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का वातावरण बिगड़ने न पाये।