March 4, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर के मकनपुर स्थित सैय्यद बदीउद्दीन शाह मदार की दरगाह की उर्स कमेटी के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें आगामी 609वें उर्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
दरगाह के सैयद नूरुल अराफात और सैयद इनामुर्रब जाफरी ने मंत्री सचान से भेंट की। उन्होंने मंत्री को मकनपुर की दरगाह ज़िंदा शाह मदार पर होने वाले उर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान आज़ादी की लड़ाई में मकनपुर की अहम भूमिका पर भी चर्चा हुई। दरगाहियों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने आमंत्रण स्वीकार करके उर्स में आने का पूरा आश्वासन दिया है।
मंत्री राकेश सचान की ससुराल मकनपुर के पास बेर्रा खानपुर में है। राजनीतिक क्षेत्र न होने के बावजूद भी इस इलाके में उनका काफी प्रभाव है। मंत्री के आगमन से उर्स की गरिमा बढ़ने की उम्मीद है।