February 13, 2025

आ स. संवाददाता 

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर में किसानों के लिए एक क्रॉप कैफेटेरिया बनाया गया है।

इस क्रॉप कैफेटेरिया में किसानों को नई प्रजाति के बीजों और पौधों के बारे में जानकारी दी जाती है । किसानों को इसके साथ ही फसल प्रबंधन से आय बढ़ाने की भी जानकारी दी जाती है । 

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों को फसलों के प्रबंधन, प्रजातियां, मिट्टी और पानी के संरक्षण की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न कीट, फसलों के रोग के बारे में भी बताया जाता है। ताकि किसानों के खेतो में अच्छी पैदावार हो सके। 

इस कैफेटेरिया में कृषकों की आय में इजाफा करने के लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। किसानों के लिए नई विधियों से बीजों को चयनित करना उन्हें इस क्रॉप कैफेटेरिया में सिखाया जाता है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि किसानों द्वारा विश्वविद्यालय एवं अन्य शोध संस्थानों की ओर से नव विकसित 20 से अधिक गेहूं की प्रजातियां बोई गई हैं। अब किसान जलवायु एवं मिट्टी अनुकूल प्रजातियों का क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार चयन कर सकते है।  

केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत, एसआरएफ शुभम यादव एवं गौरव शुक्ला द्वारा इस क्रॉप कैफेटेरिया के निर्माण एवं संचालन में विशेष रूप से सहयोग मिल रहा है।