March 3, 2026

संवाददाता

कानपुर। घाटमपुर तहसील स्थित सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर घाटमपुर विधानसभा की विधायक सरोज कुरील और एसडीएम ने मृतक किसानों के परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर चलाई जा रही इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत किसानों के परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना किसान परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
राज्य सरकार का मानना है कि हालांकि धन किसी के जीवन का विकल्प नहीं हो सकता, लेकिन यह सहायता राशि परिवारों को आर्थिक संकट से उबरने में मदद कर सकती है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसान परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।