November 16, 2025

संवाददाता
कानपुर।
  खत्री सभा कानपुर की ओर से गुरुवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खत्री धर्मशाला बिरहाना रोड पर खत्री दिवस और दशहरा के अवसर पर यह आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि के रूप में खत्री सभा कानपुर के संरक्षक और कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम का सनातन धर्म पद्धति से पूजन करके किया गया। इसके पश्चात भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप हिंदू शौर्य के प्रतीक शस्त्र पूजन का आयोजन विधिवत सम्पन्न किया गया।
दशहरे जैसे पावन पर्व पर अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रूप में आयोजित यह पूजन समारोह समाज की एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
इस भव्य आयोजन ने समाज में परंपरा, संस्कृति और साहस के महत्व को उजागर करते हुए सभी उपस्थितजनों में नई ऊर्जा और आत्मबल का संचार किया।
इस अवसर पर खत्री सभा कानपुर की अध्यक्ष गीता टंडन कपूर, महामंत्री सुरेश चंद्र मेहरोत्रा, मूल चंद सेठ, डॉ. प्रयाग नारायण कपूर, विनय माधव खन्ना, निम्मी खन्ना, भरत चन्द्र सेठ, निखिल टंडन, नवीन खन्ना, दीपक कपूर, मोहित अरोड़ा, राकेश मेहरोत्रा, संजय मेहरोत्रा, पदम खन्ना, अतुल मेहरोत्रा, रामजी कपूर, सुधीर मेहरोत्रा, पंकज टंडन, प्रमोद खन्ना, श्याम मेहरोत्रा, रूचि कोहली, अंश चंदेल, यशपाल सचान और सैकड़ों श्रद्धालुओ सहित सभा के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।