February 14, 2025

आ स. संवाददाता  
कानपुर।
लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की महिला डॉक्टर हॉस्टल से कूद गई। मंगलवार सुबह वह गंभीर हालत में पड़ी मिली। सुरक्षा गार्ड और साथियों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है जहाँ उसकी हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।
रेजिडेंट डॉक्टर प्रकृति वासवानी कानपुर की रहने वाली है। 

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े 9 बजे की है। वह मेडिसिन की जूनियर रेजिडेंट है। अभी 10 दिन पहले ही उसने जॉइन किया था। अभी तक सुसाइड अटेंप्ट ही लग रहा है।
प्रकृति गर्ल्स हॉस्टल में कमरा नंबर-206 में रहती है। ब्लड लॉस होने की वजह से उसकी हालत गंभीर है। दोनों कूल्हे की हड्डीयों में फ्रैक्चर के साथ ही पैर में भी फ्रैक्चर हो गए  है।
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ.प्रेमराज सिंह ने बताया कि सुबह 8 से 8:30 बजे की घटना है। हॉस्टल में गंभीर हालत में मिली जूनियर डॉक्टर को एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। उसे क्रिटिकल केयर मेडिसिन में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती किया गया है। अभी उसे इनट्यूब किया गया है। ट्रॉमा सर्जरी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.समीर मिश्रा और डॉ.अनीता सिंह की निगरानी में इलाज चल रहा है। किसी वाइटल ऑर्गन में कोई इंटरनल ब्लीडिंग नही दिखी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।