
आ स. संवाददाता
कानपुर। केस्को अपने टोल फ्री नंबर की सुविधाओं में तकनीकी सुधार करेगा। इसके चलते कंपनी का मुख्य टोल फ्री नंबर अस्थायी रूप से बंद हो गया। यह सेवा 28 जनवरी की सुबह 10:30 बजे से 29 जनवरी की रात 8 बजे तक बाधित रहेगी।
उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केस्को ने वैकल्पिक संपर्क माध्यम उपलब्ध कराए हैं। इस दौरान उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी शिकायतों के लिए नंबर 8645317999 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा व्हॉट्सएप नंबर 8189045247 पर संदेश भी भेज सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्स पर या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। 29 जनवरी की रात 8 बजे के बाद मुख्य टोल फ्री नंबर पुनः सामान्य रूप से कार्य करना शुरू कर देगा।