February 8, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नगर में हो रही अवैध प्लाटिंग पर कानपुर विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी है। केडीए के जोन-1बी टीम ने लगभग 16 बीघा प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण किया। टीम के प्लाटिंग एरिया में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सबसे पहले माइक से एनाउंसमेंट किया। उसके बाद जेसीबी से अवैध निर्माण को गिराया गया।
केडीए के अधिकारियों ने बताया कि यह प्लाटिंग बिना प्राधिकरण से नक्शा पास कराए विकसित की जा रही थी। दो अलग-अलग स्थानों पर अ‌वैध प्लाटिंग साइटो पर लगभग 16 बीघे में कार्रवाई की गई।
केडीए की कार्रवाई में इन्ट्रीगेट, रोड, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर को 3 जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया। 
विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम ख्योरा कटरी गंगा बैराज के किनारे राहुल, रोहित व अन्य द्वारा लगभग 7.5 बीघा जमीन में की गई अवैध, अनाधिकृत प्लाटिंग को गिराया गया।

इसके अलावा ज्यौरा गांव, आजाद नगर व गंगा बैराज से सिंहपुर मोड़ पर महेश, कौशल, दीप चन्द्र, रजनी देवी, अवध बिहारी, कुंज बिहारी, गंगा प्रसाद, कौशल गुप्ता, सर्वेश, रोहित व अन्य द्वारा लगभग 8.5 बीघा जमीन पर करी गई प्लाटिंग को भी जेसीबी से गिरा दिया गया।
इस मौके पर जेई हिमांशु बर्नवाल, अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह और थाना-बिठूर की पुलिस मौजूद रही।
विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि थाना-नवाबगंज, कल्यानपुर एवं बिठूर के ग्रामों की लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में किए गए अवैध, अनाधिकृत निर्माण, प्लाटिंग को चिन्हित किया जा चुका है। इन पर भी जल्द ही सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

Related News