January 25, 2026

संवाददाता

कानपुर। आज केडीए के प्रवर्तन दल (जोन-1बी) के विषेष कार्याधिकारी, उपजिलाधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण कार्यवाही सम्पन्न की गयी। उक्त कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज,  राज कुमार,  लाल सिंह एवं थाना-बिठूर के पर्याप्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें। 

सर्वप्रथम नन्दू व अन्य द्वारा मैनावती मार्ग जागेश्वर मन्दिर के सामने प्राइवेट प्लाटिंग, कटरी ख्यौरा मे 2 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये- अनुज्ञा प्राप्त किये विकसित की जा रही  अवैध प्लाटिंग को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया। 

इसके साथ ही प्लाट सं- 4 मुखर्जी विहार, कानपुर में एस पी गुप्ता व अन्य की लगभग 356 वर्ग गज क्षेत्रफल में बेसमेन्ट़, ग्राउण्ड़ सहित 2 फ्लोर का निर्माण सील किया गया।

आकाश द्वारा बैराज रोड़ पर लगभग 1000 वर्गमी क्षेत्रफल में गेस्ट हाउस का संचालन किया जा रहा है। 

आनन्देश्वर धाम प्लाटिंग  सण्डीला मन्धना में लगभग 5000 वर्गमी क्षेत्रफल में प्लाटिंग किया जा रहा है।  

राजावत प्रापर्टीज बैकुण्ठपुर, मन्धना में लगभग 3000 वर्गमी क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है। 

चन्द्रगुप्त त्रिपाठी के बैकुण्ठपुर में लगभग 2000 वर्गमी0 क्षेत्रफल में प्लाटिंग कार्य किया जा रहा है। 

राम बाबू के सिंहपुर में लगभग 110 वर्गमी क्षेत्रफल में 4 दुकानों सहित भूतल पर निर्माण किया जा रहा है। 

आनंद शुक्ला, किशन त्रिवेदी व अन्य अज्ञात द्वारा गुराहा रोड़ (मंधना) बगदौधी बाॅगर में लगभग 5000 वर्गमी क्षेत्रफल में प्लाटिंग किया गया। 

ब्रजेश दीक्षित द्वारा बैकुण्ठपुर (जगन्नाथ  मन्दिर के पीछे) लगभग 1.2 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है। 

जगन्नाथ ग्रीन्स बैकुण्ठपुर में लगभग 4000 वर्गमी क्षेत्रफल में प्लाटिंग किया जा रहा है।  

राम सजीवन  के सिंहपुर में लगभग 110 वर्गमी  क्षेत्रफल में 4 दुकानों सहित भूतल पर निर्माण किया जा रहा है। उपरोक्त सभी 9 निर्माणकर्ताओ द्वारा स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीँ किया गया।

उपरोक्त विकासकर्ता,निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध निर्गत नोटिस का समुचित प्रत्युत्तर प्रस्तुत न किये जाने पर नियमानुसार सीलिंग,ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

साथ ही डा. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी-उपजिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से यह अपील की गयी है कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के उपरान्त भूमि क्रय करना सुनिश्चित करें साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन का निर्माण करना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में सम्भावित आर्थिक, मानसिक क्षति से बचा जा सकें।

Related News