
संवाददाता
कानपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महापौर एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान जनमानस को राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आम नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता की गई।
तिरंगा यात्रा अमर जवान चौक पर पहुंचने के उपरांत विधिवत ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित जनसमूह में राष्ट्र प्रेम एवं देश भावना का संचार किया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त एवं महापौर द्वारा तिरंगा रैली के साथ-साथ क्षेत्रीय जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश भी प्रदान किया गया, जिससे नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अपने दैनिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जोन–3 स्थित वार्ड संख्या 92 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने लगभग 4 किलोमीटर पैदल चलकर क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई एवं सफाई कर्मचारी निर्धारित स्थान पर उपस्थित मिले। किन्तु, रतनलाल शर्मा स्टेडियम के निकट अतिक्रमण पाए जाने पर नगर आयुक्त महोदय ने जोनल अभियंता, जोन–3 को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही निर्देशित किया गया कि जोनल अभियंता एवं जोनल अधिकारी संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण कर अतिक्रमण को चिह्नित करें एवं व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित करें।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने जनमानस से अपील की गई कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य में नगर निगम का पूर्ण सहयोग करें तथा गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कर निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, जिससे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहभागिता सुनिश्चित हो सके।






