March 8, 2026

—अंडर 19 बालक, एवं अंडर 14 व अंडर 17 बालिका वर्ग में बने विजेता 

• 3 वर्गों में स्वर्ण जीतकर दोनों विद्यालयों के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

संवाददाता

कानपुर। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित 36वीं क्षेत्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 सितंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-क्यू, अलीगंज, लखनऊ में हुआ। इस प्रतियोगिता में कानपुर के जय नारायण विद्या मंदिर और जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

अंडर-19 बालक वर्ग में टीम ने प्रयागराज को हराकर चैंपियनशिप जीती तथा 13–16 नवंबर को प्रयागराज में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

अंडर-14 बालिका वर्ग ने लखनऊ को पराजित कर 19–24 नवंबर को सुजानगढ़, राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया।

विद्यालय के 12 बालक एवं 9 बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रमुख खिलाड़ियों में ध्रुव भारद्वाज, ध्रुव शर्मा, दिव्यांश, दुर्गेश, शौर्य, सागर, अंशुमान तथा बालिका वर्ग से सुनीति यादव, यशिका यादव, अग्रिमा, साक्षी तिवारी, आराध्या कनौजिया, लक्ष्मी देवी, तन्वी शर्मा, अदिति मिश्रा, गरिमा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पुरस्कार वितरण जगदीश कुमार सिंह,क्षेत्रीय शारीरिक एवं खेल प्रमुख, तथा डॉ.अतुल सिन्हा क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी लखनऊ, संतोष तिवारी प्रतियोगिता संयोजक के द्वारा किया गया ।

टीम मैनेजर कंचन मिश्रा और कोच आशुतोष सत्यम झा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।