June 20, 2025

संवाददाता

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में प्रति कुलपति सुधीर कुमार अवस्थी, प्रो.  सुधांशु पांडेया,डीन ,  इंटरनेशनल रिलेशंस एंड एकेडमिक कॉरपोरेशन सेल, कुलसचिव डॉ.  अनिल कुमार यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कोऑर्डिनेटर डॉ. श्याम मिश्रा,  सीडीसी एवं निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, स्कूल ऑफ़ बेसिक साइंसेज  के दिशा निर्देशन में संचालित पर्यावरण विज्ञान विभाग के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एक अंतरराष्ट्रीय एक्स्पर्ट लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंजू दीक्षित, उपनिदेशक तथा डॉ. द्रौपदी यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कोऑर्डिनेटर पर्यावरण विज्ञान विभाग स्कूल ऑफ़ बेसिक साइंसेज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. बोजान ड्यूरिन, एसोसिएट प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी नॉर्थ, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, वराज्दिन, क्रोएशिया ने बाढ़ के पर्यावरणीय पहलुओं पर अंतर्दृष्टि  विषय एवं जल-तकनीकी इंजीनियरिंग, जल विद्युत संयंत्रों, जल विज्ञान, और जल-तकनीकी सुविधाओं के  वैज्ञानिक, शिक्षण, और व्यावहारिक पहलुओं के बारे में सभी को अवगत कराया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दूसरा व्याख्यान  पर्यावरण विशेषज्ञ,  इंजीनियर पियूष गुप्ता, नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ,  विषय गंगा संरक्षण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए जल संसाधनों का सतत प्रबंधन के द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने  नदियों के संवर्धन के बारे में सुदूर संवेदन तकनीकी के विभिन्न अनुप्रयोगों, पर्यावरण के क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में कार्य करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से शहर हरे-भरे हो रहे हैं और नदियां कूड़ा घर बनती चली जा रही है। इन सभी से बचने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। इस कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं तथा शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।