January 18, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
नगर कमिश्नरेट के ककवन थाना क्षेत्र में 5 जनवरी 2026, सोमवार को मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मिशन शक्ति और साइबर टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
यह अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना क्षेत्र के छोटी बाजार, टेंपो स्टैंड और ककवन कस्बे के मुख्य स्थानों पर आयोजित किया गया। टीम ने इन जगहों का भ्रमण करके लोगों से सीधा संवाद किया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
टीम ने हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों, जिनमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 शामिल हैं, के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया। 

Related News