January 20, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
ककवन कस्बा में सोमवार को थाना ककवन पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। यह अभियान थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और साइबर टीम द्वारा संचालित किया गया।
अभियान के तहत, टीम ने थाना क्षेत्र के छोटी बाजार और टेंपो स्टैंड कस्बा ककवन का भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
मुख्य रूप से नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
लोगों को हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों, जिनमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 शामिल हैं, के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

Related News