November 18, 2025

संवाददाता
कानपुर।
  काकूपुर में मिशन शक्ति चरण 5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बारे में शिक्षित करना था।
मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न स्थानों पर पंपलेट लगाकर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। अभियान के दौरान नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
महिलाओं और बालिकाओं की सहायता के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए कई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें 1090, 1076, 1098, 112 और 181 जैसे महत्वपूर्ण नंबर शामिल थे, जिनकी जानकारी मिशन शक्ति टीम द्वारा दी गई।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस थानों पर महिला हेल्थ डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
शिवराजपुर में मिशन शक्ति टीम में प्रभारी महिला उप निरीक्षक राजनंदनी, सहायक प्रभारी महिला उप निरीक्षक साधना कुमारी, उप निरीक्षक जंग बहादुर पटेल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल अमित शामिल रहे।