November 16, 2025

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर कोतवाली में शिवली थाना क्षेत्र के पंचन पुरवा निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी के साथ बहन के घर सावनी देने गए थे। भवानीपुर गांव में रहने वाली बहन रुचि के घर पर उनका स्वागत लाठी- डंडों से किया गया।
बहनोई मोहित और उनकी मां ने बिना किसी कारण उनसे विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर बहनोई, उनके माता- पिता, चाचा और बहन समेत अन्य लोगों ने भाई- भाभी पर हमला कर दिया। बचाव करने आई उनकी बहन को भी नहीं बख्शा गया।
ससुराल वालों ने पीड़ित दंपति के सोने- चांदी के आभूषण भी छीन लिए। उन्हें जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। भाभी गीता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है, और मामले की जांच कर रही है।