June 16, 2025

संवाददाता
कानपुर । 
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम होकर 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को सुबह से ही कड़ी धूप निकली हुई थी। लेकिन हल्की हवाएं चल रही थी।
नौतपा की शुरुआत हो रही है। अगले 9 दिन बेहद गर्म होंगे। हालांकि मौसमी सिस्टम के चलते अगले 5 दिनों के दौरान बारिश की भी संभावना है। नौतपा में 8 जून तक दिन और रात बेहद गर्म होंगे। 15 दिन बेहद तेज गर्मी वाले होंगे, लेकिन शुरुआती 9 दिन विशेष रूप से तपन वाले होंगे। इस दौरान पारा 46 डिग्री के पार भी जा सकता है।
हर साल जेठ महीने में जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब एक खास समय आता है जिसे नौतपा कहा जाता है। यह नौतपा 9 दिनों की वह अवधि होती है जब सूर्य की गर्मी सबसे ज्यादा महसूस होती है और तापमान कई जगहों पर रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेगा। हालांकि पूरे 15 दिन गर्मी तीव्र होती है, लेकिन शुरुआती 9 दिन विशेष रूप से अधिक तपन वाले होते हैं।
नौतपा के समय सूर्य देव पृथ्वी के बहुत करीब आ जाते हैं, जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधे और तीव्र प्रभाव डालती हैं। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं, तो इसका असर गर्मी पर पड़ता है।
ज्योतिष के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र शुक्र देव का होता है, जो सूर्य के शत्रु नक्षत्र के रूप में माना जाता है। यही कारण है कि जब सूर्य और शुक्र एक साथ आते हैं, तो गर्मी अधिक होती है।