March 7, 2026

संवाददाता

कानपुर।  सरसौल विकासखंड के ग्राम भदासा में सार्वजनिक तालाब की स्थिति चिंताजनक हो गई है। राजकिशोर,अमन,गौरव, शुभम के द्वारा बताया गया तालाब में गोबर और कचरे के ढेर जमा हो रहे हैं। इससे आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

तालाब के पास रहने वाले लोगों को मलेरिया का खतरा है। बच्चों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से खतरनाक है। ग्राम प्रधान बिट्टन देवी ने इस समस्या को लेकर गंभीर चिंता जताई है।उन्होंने ग्रामवासियों से तालाब में कचरा न डालने की अपील की है। ग्राम प्रधान ने कहा कि तालाब में कचरा डालने से जनस्वास्थ्य को खतरा है। तालाब के आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।