
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर के प्राचीन बाबा भूतेश्वर मंदिर में 26 सितंबर को गणेश महोत्सव आयोजन का शुभारम्भ हुआ। शाम 7 बजे से गणेश मूर्ति की नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा बाबा भूतेश्वर मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। यह बंसल मोड और गंगा रोड से होते हुए मंदिर प्रांगण में वापस लौटी। इसके बाद मंदिर में गणेश मूर्ति की स्थापना की गई।
महोत्सव की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। पंडाल का निर्माण कार्य किया जा चुका है। आदेश गुप्ता, राघव दीक्षित, प्रभाकर तिवारी, निशू यादव, मनी पंडित और जोनी वर्मा कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। स्थानीय भक्तगण भी इस आयोजन में अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं।






