March 9, 2026

संवाददाता

कानपुर। शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नगर में पहुंचे। डीएम और पुलिस कमिश्नर ने उसका हेलीपैड पर स्वागत किया। इसके बाद वह सिविल लाइंस स्थित लैंडमार्क होटल में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। व्यस्त कार्यक्रम होने के चलते वह किसी बाहरी व्यक्ति या शहर के लोगों से नहीं मिले।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हेलीकॉप्टर शनिवार को पुलिस लाइन में उतरा। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य लोगों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। 

इसके बाद कड़ी सुरक्षा में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिविल लाइंस स्थित होटल लैंडमार्क के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही अपने शहर के बेहद नजदीकी लोगों से मुलाकात की और फिर कानपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।