April 19, 2026

संवाददाता
कानपुर।
ककवन के विसधन में जय माँ दुर्गा रामलीला समिति द्वारा विशाल रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में उत्तर भारत के ख्याति प्राप्त कलाकार मंचन कर रहे हैं। गुरुवार रात को बन खंड लीला और केवट संवाद का मंचन किया गया।
केवट संवाद के दौरान भगवान श्रीराम और केवट के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केवट ने भगवान राम से कहा कि जब तक वह उनके चरण नहीं धो लेता, तब तक उन्हें अपनी नाव से गंगा पार नहीं कराएगा।
केवट ने तर्क दिया कि अहिल्या श्राप से पत्थर बन गई थीं और भगवान के चरणों की रज छूने मात्र से उनमें जान आ गई थी। ऐसे में उसकी लकड़ी की नाव का स्वरूप बदल सकता है, जो उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। भगवान राम ने केवट की बात स्वीकार कर उसे अपने चरण धोने दिए।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मिंटू दुबे, प्रदीप राठौर, सुनील शुक्ला, मिंटू राठौर, इंद्रेश राठौर, अशोक सक्सेना, तुलसीराम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।