March 4, 2026

संवाददाता
कानपुर।
सजेती इलाके में पुलिस ने देर रात एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक क्षेत्र में वसूली कर रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा।
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को पुलिस का दरोगा बताकर इलाके में अवैध वसूली कर रहा था। सजेती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दरोगा का फर्जी आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वह कब से यह फर्जीवाड़ा कर रहा था और अब तक कितने लोगों से वसूली कर चुका है।