June 20, 2025

संवाददाता
कानपुर।
नगर का मौसम इन दिनों काफी गर्म है। पारा 43 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। धूप में तेजी के कारण लोग घरों में कैद है। वहीं, डॉक्टरों ने भी सलाह दी है कि दिन की धूप से लोगों को बचना चाहिए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा की औसत गति 4.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। हवा की दिशा उत्तर से पश्चिम की ओर है। कानपुर एवं भारत के मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 5 दिनों में हल्के बादल रहने एवं तेज हवाओं के साथ लू चलने की संभावना है।
एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर बना हुआ है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण गुजरात पर है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण कोंकण और इससे सटे क्षेत्रों पर बना हुआ है।
एक टर्फ रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ के रास्ते दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक फैली हुई है। अंडमान सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे तमिलनाडु तट पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।