
संवाददाता
कानपुर। सुबह और शाम के समय हुई झमाझम बारिश के चलते तापमान में 2 डिग्री गिरावट आई हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 35 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई हैं। लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिक की माने तो सुबह और शाम के समय बादल झूमकर बरसेंगे। यदि अच्छी बारिश होती है तो अभी पारा और गिरने की उम्मीद है। बारिश से शहर वासियों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इसमें 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई हैं। इसके अलावा न्यूनतम तामपान 24 डिग्री रहा। इसमें भी 2 डिग्री की गिरावट आई हैं। हवा की औसत गति 3.3 किमी प्रति घंटा के हिसाब से चली हैं। हवा की दिशा दक्षिण से पूर्व की ओर थी।
मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 3 दिनों मे हल्के बादल आसमान पर छाए रहेंगे। इसके अलावा 16 जुलाई तक तेज हवाओं और गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा रहने की संभावना है।
शहर में हुई तेज बारिश ने पूरे शहर का हाल बेहाल कर दिया है। दर्जनों जगहों पर सड़क धस गई । लोगों के वाहन उसमें फंस गए । जगह-जगह जल भराव के कारण लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है।





