December 7, 2025

संवाददाता
कानपुर।
नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। 

जोन-3 के वार्ड-83 दामोदर नगर में चन्द्रलोक गेस्ट हाउस के पास से 10 अस्थायी टिन शेड और ठेलिया हटाए गए। फुटपाथ पर रखे स्थायी जनरेटर और दीवार को हटाने का आदेश दिया गया।
जोन-1 में परेड चौराहे से बड़ा चौराहा तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 103 अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमणकर्ताओं से 1000 रुपए जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
शहर के सभी जोनों में अवैध विज्ञापन-पटों को हटाने का काम भी जारी है।  350 क्यास्क, 66 बिल बोर्ड और 65 रोड क्रॉस बैनर सहित कुल 481 अवैध विज्ञापन-पट हटाए गए।
अभियान के दौरान जोनल अधिकारी सी.पी. सिंह, जोनल अभियंता राजेश कुमार, कर अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, राजस्व निरीक्षक विनोद भारद्वाज और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
इस कार्यवाई का उद्देश्य शहरवासियों को जल भराव और जाम जैसी समस्याओं से निजात दिलाना है।