March 11, 2026

संवाददाता

कानपुर। आज  राजकीय आई टी आई पाण्डु नगर कानपुर में टाटा मोटर्स ने लखनऊ प्लांट के लिए जॉब व अप्रेंटिसशिप देने हेतु प्रतिभाग किया। 

जॉब व अप्रेंटिसशिप हेतु लगभग 186 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम  से 80 का चयन अप्रेंटिसशिप हेतु व 71 का चयन जॉब हेतु किया गया।

जिन्हें लगभग 13480 रुपये प्रति माह अप्रेंटिसशिप में स्टाइपेंड व टैम्परेरी वर्कमैन को लगभग 14827 रुपए सैलरी व अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफार्म, कैंटीन, शू, पीपीई किट, अटेंडेंस अवार्ड आदि सुविधाएं अलग से मिलेगी।

नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस मौके पर अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित व प्लेसमेंट प्रभारी  विवेक शुक्ला मौजूद रहे। 

प्लेसमेंट अप्रेंटिस सेल द्वारा जानकारी दी गई कि 4 अगस्त 2025 को त्रिवेणी अल्मीरा नोएडा रोज़गार देने हेतु प्रतिभाग करेगी जिसमें फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, ग्राइंडर आदि से आई टी आई उत्तीर्ण व फ़ाइनल परीक्षा दे रहे अपीयरिंग अभ्यर्थी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिन्हें सीटीसी लगभग 24079 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। 

अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी राजकीय आई टी आई पाण्डु नगर कानपुर में सी ओ ई भवन स्थित प्लेसमेंट अप्रेंटिस सेल में प्लेसमेंट अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित व विवेक शुक्ला से संपर्क कर सकते हैं।