January 18, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
बिजली चोरी पर विभागीय कार्रवाई करते हुए चीनापार्क विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों ने शिकायतों के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें पांच जगहों पर अवैध कनेक्शन पकड़े गए। इनमें तीन घरेलू और दो वाणिज्यिक कनेक्शन शामिल हैं।
पहला मामला इफ्तिखाराबाद का है, जहां हिना पत्नी अनवर अहमद के घर पर 2 किलोवाट का अवैध घरेलू कनेक्शन मिला। 

दूसरा मामला अनवरगंज का है, जहां मुस्तकीम अहमद के यहां 4 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन पकड़ा गया। 

तीसरे मामले में फिर से इफ्तिखाराबाद में गीता देवी के घर से 2 किलोवाट का अवैध घरेलू कनेक्शन मिला।
वाणिज्यिक मामलों में चमनगंज के मोहम्मद वसीम के यहां 1 किलोवाट का अवैध कनेक्शन और बाबूपुरवा कॉलोनी में मनीष सिंह के यहां 3 किलोवाट का वाणिज्यिक कनेक्शन पाया गया।
विद्युत विभाग ने बताया कि सभी मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी न केवल गैरकानूनी है बल्कि इससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी इसी तरह चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। विभाग लोगों को जागरूक भी कर रहा है कि वे बिजली चोरी करने की बजाय वैध कनेक्शन लें।
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विभाग का फोकस है कि बिजली चोरी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। 

Related News