
संवाददाता
कानपुर। रविवार को छुट्टी के दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। केस्को प्रशासन के अनुसार शहर के 10 बिजली उपकेंद्रों पर मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते बिजली सप्लाई रोकी गई। इसके कारण करीब डेढ़ दर्जन इलाके प्रभावित हुए। केस्को द्वारा इन क्षेत्रों में जंपर बदलने और बिजली के तारों के पास के पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया गया। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती रही।
बिजली कटौती वाले उपकेंद्रों में साइट नं. 2, कचहरी, एमजी कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा स्वरूपनगर, ग्रीन पार्क, डीएवी, बकरमंडी, कर्नलगंज, दादानगर औद्योगिक क्षेत्र, भन्नाना पुरवा, अजीतगंज, पटेल नगर, सिंहपुर और बाबूपुरवा इलाकों में भी अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई।
केस्को ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह सूचना पहले ही जारी कर दी थी, ताकि उपभोक्ता अपने आवश्यक बिजली संबंधी कार्य कटौती से पहले पूरे कर सकें। कार्य समाप्त होने के बाद बिजली सप्लाई सुचारू रूप से बहाल कर दी गई।






