
संवाददाता
कानपुर। शहर के औद्योगिक इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों में केस्को की ओर से एलटी पोल और डबल पोल स्ट्रक्चर लगाने का काम किया गया, जिसके चलते कई जगहों पर बिजली कटौती की गई।
दादानगर उपकेंद्र में 110-B दादा नगर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक, 112-A दादा नगर में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक, 6-B दादा नगर में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक और डीएन ईस्ट दादा नगर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रही।
औद्योगिक क्षेत्र दादा नगर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद रही।
बारा सिरोही उपकेंद्र के मिर्जापुर ख़रजां, गैस गोदाम में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
पॉलीमर उपकेंद्र के औद्योगिक क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शटडाउन रहा।
मीता सराय उपकेंद्र के एलजी-1,2,3 और मीता सराय में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रही।
विकास नगर उपकेंद्र में यूनिवर्सिटी और इंदिरा नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।
बी ब्लॉक पनकी उपकेंद्र के ए ब्लॉक और अहिल्याबाई नगर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही।






