March 15, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
प्रदेश के सबसे बड़े बस अड्डे ने होली पर 6 करोड़ रुपए से अधिक की रिकॉर्ड आय करी है। होली के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने कानपुर रूट से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, झांसी, गोरखपुर, झांसी रूट पर स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। 

28 फरवरी से 10 मार्च तक 350 होली स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। झकरकट्टी बस स्टैंड पर निगम के अधिकारियों ने कंट्रोल रूम बनाया है, जहां अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं बसों को स्टैंड के अंदर लाने के लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।
कानपुर से दिल्ली आने जाने वाली बसों ने सबसे ज्यादा कमाई की है। 2 मार्च को 96 लाख, 3 मार्च को 1 करोड़ 15 लाख, 4 मार्च को 1 करोड़ 5 लाख और 5 मार्च को 97 लाख रुपए की आय की है। 

यात्रियों की सुविधा के लिए लिए हर बस में फर्स्टएड बॉक्स लगा हुआ है। स्थानीय आरएम के नंबर बसों में लिखवाए गए है। अगर किसी यात्री को कोई भी परेशानी होती है तो वह कॉल कर सकते है। वहीं यात्रियों की सुविधा को लेकर झकरकट्टी बस स्टैंड पर 8 तारीख तक 6 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें किदवई नगर से संजय श्रीवास्तव, चुननीगंज से मुन्नीलाल, फजलगंज से आदित्य सिंह, आजाद नगर से केशनलाल, पंकज तिवारी, विकास नगर से रामलवट, फजलगंज से आदित्य सिंह की ड्यूटी लगाई है।
झकरकट्टी बस स्टेशन के प्रबंधक पंकज तिवारी ने बताया होली त्यौहार पर 350 बसें चल रही हैं। कुछ बसें रिजर्व रखी गई हैं। चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। जिससे इनका मनोबल बढ़ा रहे। ये प्रोत्साहन योजना 10 दिनों तक चलेगी। 9 दिनों के बाद ड्राइवर और कंडक्टरों को 2700 रुपए अतिरिक्त दिये जाएंगे। वहीं 10 दिन पर 3000 रुपए दिये जाएंगे। बस स्टैंड पर शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को सुविधाएं दी जा रही है।
प्रबंधक पंकज तिवारी के मुताबिक 28 फरवरी से 6 मार्च तक कानपुर से विभिन्न रूटों पर लाखों यात्री यात्रा कर चुके है। इस समय भी बसों में भीड़भाड़ सामान्य चल रही है। दिल्ली से आने-जाने वाली बसों ने अच्छी आय की है। वहीं पूर्वांचल जाने वाली बसों से अच्छी आय हुई है। 

Related News